नारियल पानी और उसकी मलाई दोनों के फायदे एकसाथ पाना है, तो पिएं नारियल क्रश Jyotishacharya Dr Umashankar mishr 9415 0877 11 1. नारियल क्रश में विटामिन ए, बी, सी, प्रोटीन, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, सोडियम एवं लौह तत्व भरपूर होता है। यह सभी तत्व शरीर के संपूर्ण विकास हेतु अत्यंत लाभदायक माने जाते हैं। नारियल क्रश रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। शरीर में मौजूद बहुत से वायरस से भी लड़ाई करता है। 2. नारियल क्रश यानी नारियल पानी में मलाई मिलाकर पीने से शरीर को शीतलता मिलती है। यह त्वचा संबंधी बीमारियों में काफी फायदेमंद है। 3. ताजे हरे कच्चे नारियल में 90 प्रतिशत पानी रहता है लेकिन इस नारियल की मलाई सबसे पौष्टिक अवस्था में होती है। नारियल क्रश पके हुए नारियल की मलाई से भी ज्यादा स्वास्थ्यवर्धक होता है। इसमें खनिज पदार्थ की मात्रा अधिक होती है, जबकि फैट, शर्करा और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है। 4. ताजे नारियल की 11 औंस मलाई में केवल 65 कैलोरी है पर फिर भी यह पोषकता से भरपूर होता है। नारियल क्रश कितनी ही मात्रा में लिया जाए पर यह आपको मोटापे से बचाता है और शरीर को आवश्यक पौष्टिकता प्रदान करता है। 5. नारियल क्रश से शरीर में मैग्नीज की दैनिक आवश्यकता की पूर्ति हो जाती है। यह खनिज रक्त के थक्के हटाने में सहायक कारकों के निर्माण में मदद करता है। इसमें 15 प्रतिशत पोटैशियम होता है, जो मांसपेशियों, हड्डियों और पाचनतंत्र को सही रखने में मदद करता है।