अब शुक्र की बदलेगी चाल, मेष से लेकर मीन राशि वाले होंगे प्रभावित, पढ़ें राशिफल _ ज्योतिषाचार्य डॉ उमाशंकर मिश्र-9415087711-9235722996 ज्योतिष में शुक्र को महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। शुक्र ग्रह के शुभ होने पर मां लक्ष्मी की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है। वहीं शुक्र देव के अशुभ होने पर व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। शुक्र देव 24 सितंबर को राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस दिन शुक्र देव कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है। शुक्र के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं शुक्र के राशि परिवर्तन करने से कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल- मेष राशि- किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध व विवाद से बचें। कला या संगीत के प्रति रूरूझान बढ़ सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। वृष राशि- मन प्रसन्न तो रहेगा, परंतु फिर भी संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। कला व संगीत के प्रति रूझान बढ़ सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग भी मिलेगा। मिथुन राशि- आत्मविश्वास बहुत रहेगा, परंतु मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव भी हो सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। वाहन की प्राप्ति भी हो सकती है। कर्क राशि- वाणी में मधुरता रहेगी, परंतु आत्म संयत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। सिंह राशि- मन अशांत हो सकता है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार में शांति बनाए रखने का प्रयास करें। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। कन्या राशि- संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। आलस्य अधिक हो सकता है। मन में नकारात्मक विचारों से बचें। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। तुला राशि- सप्ताह के प्रारंभ में मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। वृश्चिक राशि- मन अभी अशांत रहेगा। बातचीत में संतुलित रहें। आय में कमी व खर्च अधिक की स्थिति से परेशान रह सकते हैं। संचित धन में कमी आ सकती है। किसी मित्र से धन की प्राप्ति हो सकती है। धनु राशि- मानसिक शांति रहेगी, परंतु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव भी हो सकता है। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। पिता का साथ मिलेगा। आय में वृद्धि होगी, साथ खर्चे बढे़ंगे। मकर राशि- सप्ताह के प्रारंभ में मन परेशान हो सकता है। मन में निराशा व असंतोष रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कुंभ राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी। फिर भी धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। परिश्रम अधिक रहेगा। मीन राशि- आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परंतु मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव भी हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।