।।ॐ नमः शिवाय।। राशिफल मंगलवार 7जुलाई,2020 Jyotish Acharya Dr Umashankar Mishra 9415 087 711 मेष: आज ऑफिस में सहयोगी आपके टीमवर्क में सहयोग करेंगे। काफी समय से चले आ रहे कानूनी विवाद और झगड़े आज खत्म होंगे। अच्छे लोग आपको प्रेरणा देंगे। इससे आपको खुशी का अहसास होगा। व्‍यवसाय में लाभ का योग। वृषभ: आज आप पूरे उत्साह से जो भी काम करेंगे उसमें निश्चित रूप से कामयाबी मिलेगी। दोपहर बाद सभी काम बनते नज़र आएंगे। पुराने समय से रुका हुआ पैसा मिल सकता है। बिजनस के मामले में कोई डील करने से पहले जांच पड़ताल करना जरूरी है। मिथुन: आज फाइनेंस से जुड़े फैसले ले लें। आगे के दो-तीन दिनों में आपके पास समय की कमी रहेगी। घर में किसी शुभ कार्य की बातचीत हो सकती है। पुराना प्यार लौट सकता है। शाम के समय शॉपिंग के लिए घरवालों को बाहर ले जाने का प्लान बनेगा। कर्क: आज आपका मन आध्यात्म और मेडीटेशन में लगेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का प्लान बन सकता है। किसी बौद्धिक काम में आपको कामयाबी म‍िल सकती है। कोई नई डील आपकी शर्तों पर फाइनल हो सकती है। लेकिन इसकी गोपनीयता बनाए रखें। सिंह: आज जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा इसलिए अगर ऑफिस में ज्यादा मेहनत करनी पड़े तो घरवालों की ओर से परेशान होने की जरूरत नहीं। प्रमोशन या वेतनवृद्धि की भी चर्चा हो सकती है। घर के छोटे सदस्यों को समय देना बहुत जरूरी हो जाएगा। कन्या: आज सृजनात्मक कामों में रूचि बढ़ेगी। इधर-उधर की बातों के बजाये अपनी हॉबी को आगे बढ़ाने के बारे में सोचेंगे। धन की समस्या आएगी लेकिन शाम तक टल भी जाएगी। कोई दोस्त अगर उधार मांगे तो उसे अपनी स्थिति साफ तौर पर बता दें। तुला: आज घर में सभी लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दिल और दिमाग के संतुलन से सफलता मिलेगी। कगजी लिखा-पढ़ी बढ़ सकती है। अपने कर्मचारियों पर नज़र रखें। अपन अच्छे बिहेवियर से उनका दिल जीतने में कामयाब होंगे। वृश्चिक: आज अपने विचारों को अमल में लाने का मौका मिलेगा। राजनीति में रूचि बढ़ेगी। किसी खास शख्स के कारण शाम के समय थोड़ी जेब ढीली हो सकती है। लेकिन हर बार पैसे का फायदा-नुकसान देखने की बजाए रिश्तों की मजबूती को देखना ज्यादा फायदेमंद होता है। धनु: आज ऑफिस में आज आपको बहुत काम करना होगा। भाग- दौड़ करने के बाद उसका फायदा जरूर मिलेगा। अपनी प्रतिभा पर भरोसा रखें और यह याद रखें कि कुछ कर दिखाने के लिए ज्यादा तामझाम की जरूरत नहीं होती। आपके प्रेमी का मूड आज काफी अच्छा रहेगा। मकर: आज घर के रोजमर्रा के काम निपटाने में दिन का अधिकांश हिस्सा निकल जाएगा लेकिन काम करने से काफी संतुष्टि मिलेगी। याद रखिए संतुष्टि पाना सबसे बड़ी उपलब्धि है। कानूनी कागजातों पर दस्तखत करने से पहले सावधानी के तौर पर उन्‍हें पढ़ लेना जरूरी होगा। कुंभ: आज सुबह से ही आपको किसी शुभ समाचार का इंतजार रहेगा। शाम तक यह इंतजार पूरा होने का योग है। आस-पास की यात्रा करनी पड़ सकती है। नए लोगों से मेल-जोल बढ़ाना आपके लिए फायदेमंद होगा। कार्यक्षेत्र में भी आपका सम्‍मान होगा। मीन: आज दिन धीमी गति से शुरू होगा। सुबह आप जिन बातों को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे, दोपहर में वही आपको खुशी देगी। ऑफिस में अपनी जगह बनाने के लिए सूझ-बूझ से काम लेना होगा। बौद्धिक कार्यों के परिणाम शाम तक मिलने लगेंगे। किसी नये काम को कुछ समय के लिए टाल दें। सेहत का ध्यान रखें।