सूर्य ग्रहण के बाद राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, इस सूर्य ग्रहण पर छह ग्रह हो रहे हैं वक्री *ज्योतिषाचार्य डॉ उमाशंकर मिश्रा ज्योतिषाचार्य आकांक्षा श्रीवास्तव*ने बताया की इस साल के सूर्य ग्रहण मिथुन राशि में लग रहा है। इसलिए इस ग्रहण का मिथुन राशि के जातकों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। ज्योतिषियों के अनुसार सूर्य ग्रहण के दिन कुल 9 ग्रहों में से 6 ग्रह उल्टी चाल चलेंगे। यह स्थिति बिल्कुल भी अच्छा संकेत नहीं मानी जा रही हैं। ज्योतिषियों के लिए यह चिंता का विषय बना हुआ है। ज्योतिषियों की मानें तो इससे प्राकृतिक आपदाओं समेत कई प्रकार की समस्याओं का कारण बन सकता है। इसके अलावा सूर्य भगवान को समर्पित रविवार के दिन सूर्य ग्रहण लग रहा है। यह ग्रहण 21 जून को लगेगा, जो साल का सबसे बड़ा दिन होता है। सूतक काल 20 जून की रात 9:16 बजे से शुरू हो जाएगा। सूर्य ग्रहण का मध्‍य 12 बजकर 10 मिनट दोपहर पर होगा। ग्रहण काल सुबह 09:16 से दोपहर 3:04 तक रहेगा। सूतक काल में पूजा पाठ समेत कई कार्य नहीं किए जाते। खासकर गर्भवती महिलाओं को खास ध्यान रखना होता है। इस ग्रहण के कुप्रभावों से बचने के लिए लोगों को ग्रहण के दौरान मंत्रों का जाप करना चाहिए और ग्रहण के बाद दान पुण्य करना चाहिए। मेष राशि के लोगों को सात प्रकार के अनाज को एक में मिलाकर दान करना चाहिए। इसके अलावा गुड़ भी दान कर सकते हैं। वृष राशि के लोगों को सफेद रंग की मिठाई का दान करना चाहिए। तुला-राशि के लोगों को सफेद वस्त्र दान करने चाहिए। मिथुन और कन्या राशि के लोग साबूत मूंग की दाल का दान उत्तम है। कर्क - साबुत चना और मसूर की दाल दान करें। सिंह - लाल मसूर गुड़ और गर्म कपड़ों का दान करें। धनु और मीन पीले रंग का वस्त्र दान करें। वृश्चिक राशि के लोगों को सात प्रकार के अनाज को एक में मिलाकर दान करना चाहिए। इसके अलावा गुड़ भी दान कर सकते हैं। मकर और कुंभ - उड़द की दाल और सरसों का तेल दान करें। *ज्योतिषाचार्य डॉ उमाशंकर मिश्रा ज्योतिषाचार्य आकांक्षा श्रीवास्तव* astroexpertsolution.com