अंक ज्योतिष ---jyotishacharya Dr Umashankar mishr 9415 087711 9235 722 996 जानिए दिनांक 1 से 31 तक की जन्म तारीख वाले लोगों की खास बातें और किस्मत चमकाने के उपाय... १ तारीख को जन्म लेने वाले लोग जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 1 तारीख को हुआ है उन सभी लोगों का लकी नंबर 1 होता है। अंक 1 का कारक ग्रह सूर्य है। इसलिए अंक 1 वाले सभी लोगों को सूर्य विशेष रूप से प्रभावित करता है। अंक ज्योतिष के अनुसार 1 अंक वाले व्यक्ति रचनात्मक, सकारात्मक सोच वाले और नेतृत्वक्षमता के धनी होते हैं। ये लोग जो कार्य शुरू करते हैं उसे जब तक पूरा नहीं करते, इन्हें शांति नहीं मिलती। इन लोगों का विशेष गुण होता है कि यह हर कार्य को पूर्ण योजना बनाकर करते हैं, अपने कार्य के प्रति पूरे ईमानदार रहते हैं। - इस अंक वालों के लिए रविवार और सोमवार विशेष लाभ देने वाले दिन हैं। - इनके लिए पीला, सुनहरा, भूरा रंग काफी फायदेमंद है। - तांबा और सोना से इन्हें विशेष लाभ प्रदान करता है। - इनके लिए पुखराज, पीला हीरा, कहरुवा और इस रंग के रत्न, जवाहरत आदि लाभदायक हैं। २ तारीख को जन्म लेने वाले लोग जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 2 तारीख को हुआ हो, वे सभी अंक 2 वाले लोग माने जाते हैं। यह नंबर चंद्रमा का प्रतीक माना जाता है। चंद्रमा रचनात्मकता और कल्पनाशीलता का प्रतिनिधित्व करता है। चंद्रमा के सभी गुण अंक 2 वाले में विद्यमान रहते हैं। जिस प्रकार चंद्रमा को चंचलता का प्रतीक माना जाता है कि ठीक उसी प्रकार अंक 2 वाले भी चंचल स्वभाव के होते हैं। चंद्र के प्रभाव से ये लोग प्रेम-प्रसंग में भी पारंगत रहते हैं। - इस अंक के लोगों के लिए रविवार, सोमवार और शुक्रवार काफी शुभ दिन होते हैं। - इनके लिए हरा या हल्का हरा रंग बेहद फायदेमंद है। क्रीम और सफेद रंग भी विशेष लाभ देते हैं। - लाल, बैंगनी या गहरे रंग इनके लिए अच्छे नहीं होते। - अंक 2 वालों को मोती, चंद्रमणि, पीले-हरे रत्न पहनना चाहिए। 3 तारीख को जन्म लेने वाले लोग जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 3 तारीख को हुआ है, वे लोग अंक 3 के व्यक्ति माने जाते हैं। अंक 3 वाले लोग काफी महत्वकांक्षी होते हैं। अंक तीन का ग्रह स्वामी गुरु अर्थात बृहस्पति है। ज्योतिष और न्यूमरोलॉजी के अनुसार इस अंक से संबंधित लोगों पर बृहस्पति विशेष रूप से प्रभावित करता है। यह लोग अधिक समय तक किसी के अधीन कार्य करना पसंद नहीं करते, ये उच्च आकांक्षाओं वाले होते हैं। इनका लक्ष्य उन्नति करते जाना होता है, अधिक समय एक जगह रुककर यह कार्य नहीं कर सकते। इन्हें बुरी परिस्थितियों से लडऩा बहुत अच्छे से आता है। - इनके लिए मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार अधिक शुभ होते हैं। - हर माह की 6, 9, 15, 18, 27 तारिखें इनके लिए विशेष रूप से लाभदायक हैं। - इन लोगों की अंक 6 और अंक 9 वाले व्यक्तियों से काफी अच्छी मित्रता रहती है। - रंगों में इनके लिए बैंगनी, लाल, गुलाबी, नीला शुभ होते है। ४ तारीख को जन्म लेने वाले लोग जिस व्यक्ति का जन्म किसी भी माह की 4 तारीख को हुआ हो, उसका मूलांक 4 होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार ऐसे व्यक्ति एक विशेष प्रकार के चरित्र वाले होते हैं। इस अंक का स्वामी यूरेनस होता है। अंक 4 के लोग काफी संवेदनशील होते हैं। यह काफी जल्दी गुस्सा हो जाते हैं। छोटी-छोटी बातों का बुरा मान जाते हैं। इसी स्वभाव की वजह से इनके ज्यादा मित्र नहीं होते हैं। मित्र कम होने की वजह से यह लोग अधिकांश समय अकेलापन महसूस करते हैं। ये किसी को दुखी नहीं देख सकते। - अंक 4 वाले लोगों के लिए रविवार, सोमवार और शनिवार भाग्यशाली दिन होते हैं। - इनके लिए 1, 2, 7, 10, 11, 16, 18, 20, 25, 28, 29 तारीखें विशेष लाभ प्रदान करने वाली होती हैं। - इन्हें नीला और ब्राउन कलर काफी फायदा पहुंचाता है अत: इन्हें इस रंग के कपड़े पहनना चाहिए। ५ तारीख को जन्म लेने वाले लोग जिन व्यक्तियों का जन्म 5 तारीख को हुआ हो, वे सभी मूलांक 5 के लोग होते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार अंक 5 का स्वामी बुध ग्रह है। बुध ग्रह बुद्धि और विवेक का प्रतिक है। बुध के प्रभाव से इस अंक के व्यक्ति काफी बुद्धिमान और तुरंत निर्णय लेने वाले होते हैं। अंक 5 वाले काफी स्टाईलिश होते हैं और वैसे ही कपड़े पहनना पसंद करते हैं। इनकी सभी से बहुत जल्द दोस्ती हो जाती है और ये सभी से अच्छी दोस्ती निभा सकते हैं। दोस्तों के लिए यह जितने उदार और शुभचिंतक होते हैं ठीक इसके विपरीत दुश्मनों के लिए उतने ही बुरे। - इन लोगों के लिए बुधवार और शुक्रवार शुभ होते हैं। - रंगों में इनके लिए हल्का ब्राउन, सफेद और चमकदार बेहद लाभदायक है। - इन्हें गहरे रंग के कपड़े कम से कम पहनना चाहिए। - इनके लिए 5, 14, 23 तारीखें भाग्यशाली होती हैं। ६ तारीख को जन्म लेने वाले लोग जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 6 तारीख को हुआ है, वे सभी अंक 6 वाले माने जाते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार अंक 6 का स्वामी शुक्र ग्रह है। शुक्र ग्रह से प्रभावित व्यक्ति काफी ग्लेमरस और हाई लाइफ स्टाइल के साथ जीवन जीते हैं। ऐसे लोगों से कोई भी बहुत ही जल्द आकर्षित हो जाता है। इसी वजह से इनके कई मित्र होते हैं और अधिकांश व्यक्तियों के एक से अधिक प्रेम संबंध होते हैं। अंक 6 के लोग किसी भी कार्य को विस्तृत योजना बनाकर ही करते हैं, जिससे इन्हें सफलता अवश्य प्राप्त होती है। यह लोग स्वभाव से थोड़े जिद्दी होते हैं। जो कार्य शुरू करते हैं उसे जब तक पूरा ना कर ले इन्हें शांति नहीं मिलती। - इनके लिए मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार शुभ दिन होते हैं। इस दिन शुरू किए कार्यों में इन्हें सफलता अवश्य प्राप्त होती है। - किसी भी माह की 3, 6, 9, 12, 15, 18, 21, 24, 27, 30 तारिख के दिन शुभ होते हैं। - इन लोगों के लिए बैंगनी और काला रंग अशुभ है। इन्हें लाल या गुलाबी शेड्स के कपड़े पहनने चाहिए। - इन लोगों की मित्रता 3, 6, 9 अंक वालों से अच्छी रहती है। - ये लोग अंक 5 के लोगों से आगे बढऩे का बहुत प्रयास करते हैं परंतु पीछे रह जाते हैं। ७ तारीख को जन्म लेने वाले लोग जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी माह की 7 तारीख को हुआ हो, वे अंक 7 वाले होते हैं। इस अंक के स्वामी वरुणदेव अर्थात् जल के देवता हैं। जल मूल रूप से चंद्रमा से संबंधित है। इसी वजह से इस अंक के लोगों पर चंद्रमा का विशेष प्रभाव रहता है। अंक 7 लोग स्वतंत्र विचारों वाले और आकर्षक व्यक्तित्व के धनी होते हैं। किसी को भी बड़ी आसानी से प्रभावित कर लेते हैं। चंद्र से संबंधित होने के कारण ये मन से बड़े ही चंचल होते हैं। इन्हें मजाक-मस्ती करना पसंद होता है। ये लोग इनके साथ रहने वाले मित्र आदि का हमेशा मनोरंजन करते रहते हैं। सभी को खुश रखते हैं। - अंक 7 वालों के लिए रविवार और सोमवार शुभ दिन होते हैं। - माह की 1, 2, 4, 7, 10, 11, 13, 16, 19, 20, 22, 25, 28, 29, 31 तारिखें शुभ फल देने वाली हैं। - इनके लिए हरा, पीला, सफेद, क्रीम और हल्के रंग लाभदायक है। - इन्हें गहरे रंगों के उपयोग से बचना चाहिए। - अंक 7 वालों को भगवान की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए प्रतिदिन शिवलिंग पर जल चढ़ाना चाहिए। 8 तारीख को जन्म लेने वाले लोग किसी भी माह की 8 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्ति अंक 8 वाले होते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार ये लोग काफी रहस्यमय स्वभाव के होते हैैं। इन्हें समझना काफी मुश्किल होता है। अंक 8 के लोगों का व्यवहार अन्य अंक वालों से बिल्कुल अलग होता है। यह लोग हर बात को बहुत गहराई से सोचते हंै तथा बोलनेे में स्पष्टवादी होते हैं। इसलिए अपने जीवन में इनको कई प्रकार के कष्टों का सामना करना पड़ता है। इस अंक के लोगों में मनोबल एवं आध्यात्मिक शक्ति अधिक होती है। इन लोगों का परमात्मा पर विश्वास अधिक होता है। - इन लोगों के लिए शनिवार का दिन विशेष होता है। इसके साथ ही सोमवार और रविवार भी इनके लिए फायदेमंद रहते हैं। - इन लोगों के लिए किसी भी माह के लिए 8, 17 और 26 तारीखें बहुत शुभ रहती हैं। - रंगों में इनके लिए गहरा भूरा रंग, नीला, काला और बैंगनी शुभ रहता है। - इनके लिए काला नीलम या काला मोती धारण करना शुभ रहता है। ९ तारीख को जन्म लेने वाले लोग जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की तारीख 9 को हुआ है वे अंक 9 के लोग होते हैं। अंक 9 का कारक मंगल ग्रह है और यह अंक मंगल का प्रतीक है। मंगल के प्रभाव से इन लोगों को गुस्सा काफी अधिक आता है। ये लोग जल्दबाजी में निर्णय ले लेते हैं और फिर बाद में इन्हें बुरा परिणाम झेलना पड़ता है। सामान्यत: अंक 9 के लोग स्वप्रेरित होते हैं। खुद की प्रेरणा से कार्य करते हैं। अपने गुस्से के कारण ये लोग समाज में कई शत्रु बना लेते हैं। इन लोगों को दूसरों पर नियंत्रण काफी पसंद होता है, लेकिन जब इनकी यह इच्छा पूरी नहीं हो पाती है तो वे संबंधित कार्य से हट जाते हैं। - अंक 9 वाले लोगों के लिए 3, 6, 9, 12, 15, 18, 21, 24, 27 और 30 तारीखें विशेष फायदेमंद रहती है। - इन लोगों को अपने क्रोध पर काबू रखना चाहिए। गुस्से पर नियंत्रण के बाद इन्हें कार्यों में कई उपलब्धियां हासिल हो जाती हैं। - इन लोगों के लिए रूबी रत्न धारण करना फायदेमंद रहता है। यह रत्न ऐसे धारण करना चाहिए कि ये हमेशा शरीर को स्पर्श करता रहे। - इनके लिए शुक्रवार, बृहस्पतिवार, मंगलवार शुभ दिन होते हैं। 10 तारीख को जन्म लेने वाले लोग जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की तारीख 10 को हुआ है वे लोग रचनात्मक और खोज करने वाले होते हैं। इस अंक का कारक ग्रह सूर्य है। सूर्य के कारण इस अंक के लोगों को समाज में पूर्ण मान-सम्मान प्राप्त होता है। इस अंक के लोग अपनी सफलता के मार्ग में आने वाली हर बाधा पर विजय प्राप्त कर लेते हैं। यह लोग अति महत्वकांशी होते हैं। ये लोग जिस भी क्षेत्र में कार्य करते हैं सफलताएं और ऊंचाइयां प्राप्त करते हैं। इस अंक वाले लोग सम्मान के भूखे होते हैं और अत्यधिक सम्मान प्राप्त करने की इच्छा रखते हैं। - इस अंक वालों के लिए रविवार और सोमवार विशेष लाभ देने वाले दिन हैं। - इनके लिए पीला, सुनहरा, भूरा रंग काफी फायदेमंद है। - तांबा और सोना से इन्हें विशेष लाभ प्रदान करता है। - इनके लिए पुखराज, पीला हीरा, कहरुवा और इस रंग के रत्न, जवाहरत आदि लाभदायक हैं। ११ तारीख को जन्म लेने वाले लोग अंक ज्योतिष के अनुसार इस अंक के लोगों की कल्पनाशक्ति और रचनात्मक क्षमता काफी अधिक होती है। इस अंक का कारक ग्रह चंद्र है। ये लोग चंद्र के प्रभाव से हर कार्य को अच्छे और बेहद ही आकर्षक तरीके से करते हैं। हर पल नया करने के लिए लालायित रहते हैं। यह लोग काफी रोमांटिक स्वभाव के होते हैं और विपरित लिंग के प्रति बहुत अधिक आकर्षित होते हैं। अन्य लोग भी इनके व्यक्तित्व और कार्यशैली से इन पर मोहित हो जाते हैं। अधिकांशत: इस अंक के लोग शारीरिक दृष्टि से अधिक बलवान न होते हुए सामान्य शरीर वाले होते हैं। - इस अंक के लोगों के लिए रविवार, सोमवार और शुक्रवार काफी शुभ दिन होते हैं। - इनके लिए हरा या हल्का हरा रंग बेहद फायदेमंद है। क्रीम और सफेद रंग भी विशेष लाभ देते हैं। - लाल, बैंगनी या गहरे रंग इनके लिए अच्छे नहीं होते। - इस अंक वालों को मोती, चंद्रमणि, पीले-हरे रत्न पहनना चाहिए। १२ तारीख को जन्म लेने वाले लोग इस अंक के व्यक्ति बहुत भावुक होते हैं और अनुशासन बहुत पसंद करते हैं। इस अंक के लोगों की यही मानसिकता होती है कि इन्हें निरंतर प्रगति करना है। इस अंक का कारक ग्रह बृहस्पति है। इनके लिए जीवन में हर समय खुश रहना और दूसरों को खुश रखना ही इनका लक्ष्य होता है, यह स्वभाव से बहुत मनमौजी होते हैं। अपने से बड़ों के आदेशों पालन करते हैं और चाहते हैं कि इनके आदेशों का भी पालन उसी तरह किया जाए। - इनके लिए मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार अधिक शुभ होते हैं। - हर माह की 6, 9, 15, 18, 27 तारिखें इनके लिए विशेष रूप से लाभदायक हैं। - इन लोगों की अंक 6 और अंक 9 वाले व्यक्तियों से काफी अच्छी मित्रता रहती है। - रंगों में इनके लिए बैंगनी, लाल, गुलाबी, नीला शुभ होते है। १३ तारीख को जन्म लेने वाले लोग इस अंक का कारक ग्रह यूरेनस है। इस अंक के लोग किसी एक विषय को भी अलग-अलग दृष्टिकोण के साथ देखते हैं। इन्हे बेकार तर्क-वितर्क करना पसंद नहीं होता है। इस अंक के छात्र-छात्राएं प्रतियोगी परिक्षाओं में विशेष उपलब्धियां हासिल करते हैं। सामान्यत: इस अंक के लोगों से मित्रता निभाना काफी मुश्किल होता है, परंतु ये बहुत अच्छे मित्र होते हैं। ये लोग अपने शुभचिंतकों और स्नेहीजनों के लिए कुछ भी करने में बिल्कुल सोचते नहीं हैं। इस अंक लोग सामान्यत: विरोधी दृष्टिकोण वाले होते हैं। किसी की बात से बहुत कम संतुष्ट होते हैं। इनसे मिलने वाले लोगों को ऐसा ही लगता है कि ये रुखे स्वभाव और गुस्से वाले लोग हैं परंतु यह दिल से साफ होते हैं। किसी के प्रति मन में कोई बैर भाव नहीं रखते। फिर भी इनके कई शत्रु बन जाते हैं जो इन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते रहते हैं। - इस अंक वाले लोगों के लिए रविवार, सोमवार और शनिवार भाग्यशाली दिन होते हैं। - इनके लिए 1, 2, 7, 10, 11, 16, 18, 20, 25, 28, 29 तारीखें विशेष लाभ प्रदान करने वाली होती हैं। - इन्हें नीला और ब्राउन कलर काफी फायदा पहुंचाता है अत: इन्हें इस रंग के कपड़े पहनना चाहिए। १४ तारीख को जन्म लेने वाले लोग इस का स्वामी ग्रह है बुध। बुध ग्रह को ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नौ ग्रहों में राजकुमार का पद प्राप्त है। अत: इस अंक वाले लोगों को बुध वैसा ही वैभव और जीवन स्तर प्रदान करता है। अंक 5 वाले काफी स्टाईलिश होते हैं और वैसे ही डिजाइनर कपड़े पहनना पसंद करते हैं। सामान्यत: इनकी सभी से बहुत जल्द दोस्ती हो जाती है और ये सभी से अच्छी दोस्ती निभा सकते हैं। दोस्तों के लिए यह जितने उदार और शुभचिंतक होते हैं ठीक इसके विपरीत दुश्मनों के लिए उतने ही बुरे। - इन लोगों के लिए बुधवार और शुक्रवार शुभ होते हैं। - रंगों में इनके लिए हल्का ब्राउन, सफेद और चमकदार बेहद लाभदायक है। - इन्हें गहरे रंग के कपड़े कम से कम पहनना चाहिए। - इनके लिए 5, 14, 23 तारीखें भाग्यशाली होती हैं। १५ तारीख को जन्म लेने वाले लोग जिन लोगों का जन्म माह की 15 तारीख को हुआ है वे समाज और ऑफिस या परिवार के सभी लोगों से विशेष स्नेह रखते हैं। साथ ही इनके अधीन कार्य करने वाले लोग भी इनका बहुत सम्मान करते हैं। इस अंक का कारक ग्रह शुक्र है। शुक्र के प्रभाव से ये लोग इनका झुकाव प्रेम-प्रसंग की ओर अधिक होता है। हालांकि माता-पिता की ओर भी ये लोग पूरा ध्यान रखते हैं। वैसे तो प्रेम में सभी अपने साथी की हर मनोकामना पूरी करने की पूरी कोशिश करते हैं, परंतु इस अंक के लोग प्रेम में काफी अधिक डूब जाते हैं। ये लोग अपने प्रेमी की छोटी-छोटी इच्छाओं को भी पूरा करने के लिए भी हमेशा तैयार रहते हैं। - इनके लिए मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार शुभ दिन होते हैं। इस दिन शुरू किए कार्यों में इन्हें सफलता अवश्य प्राप्त होती है। - किसी भी माह की 3, 6, 9, 12, 15, 18, 21, 24, 27, 30 तारिख के दिन शुभ होते हैं। - इन लोगों के लिए बैंगनी और काला रंग अशुभ है। इन्हें लाल या गुलाबी शेड्स के कपड़े पहनने चाहिए। - इन लोगों की मित्रता 3, 6, 9 अंक वालों से अच्छी रहती है। - ये लोग अंक 5 के लोगों से आगे बढऩे का बहुत प्रयास करते हैं परंतु पीछे रह जाते हैं। 16 तारीख को जन्म लेने वाले लोग जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 16 तारीख को हुआ है, वे लोग चंद्र से प्रभावित होते हैं। इस अंक का कारक ग्रह नेपच्यून है, नेपच्यून यानी वरुण ग्रह जल का कारक है और जल पर चंद्र का सीधा असर होता है। ज्योतिष के अनुसार चंद्रमा की चाल अन्य ग्रहों में सबसे तेज है। चंद्र किसी भी राशि में मात्र ढाई दिन ही रुकता है। इसलिए इसे चंचलता का प्रतीक माना जाता है। सामान्यत: इस अंक के लोग चंद्र के प्रभाव से लेखक, चित्रकार या कवि बन जाते हैं। इन्हें हर कार्य को नए तरीके से करना पसंद है। - इस अंक वालों के लिए रविवार और सोमवार शुभ दिन होते हैं। - माह की 1, 2, 4, 7, 10, 11, 13, 16, 19, 20, 22, 25, 28, 29, 31 तारिखें शुभ फल देने वाली हैं। - इनके लिए हरा, पीला, सफेद, क्रीम और हल्के रंग लाभदायक है। - इन्हें गहरे रंगों के उपयोग से बचना चाहिए। - इन्हें भगवान की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए प्रतिदिन शिवलिंग पर जल चढ़ाना चाहिए। 17 तारीख को जन्म लेने वाले लोग किसी भी माह की 17 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्ति के अंक का स्वामी ग्रह शनि है। अंक ज्योतिष के अनुसार ये लोग काफी रहस्यमय स्वभाव के होते हैैं। इन्हें समझना काफी मुश्किल होता है। इस अंक के लोगों का व्यवहार अन्य अंक वालों से बिल्कुल अलग होता है। ये लोग दूसरो के लिए भाग्यशाली होते हैं और दूसरों पर पूरा प्रभाव रखते हैं। शनि के कारण इन लोगों का व्यवहार थोड़ा रुआबदार होता है। सामान्यत: अपने जिद्दी स्वभाव के कारण इन्हें कभी-कभी अकेलेपन का भी सामना करना पड़ता है। शनि के कारण इन लोगों को जीवन में कई बार कठिन समय का सामना करना पड़ता है। यह लोग हर बात को बहुत गहराई से सोचते हंै तथा बोलनेे में स्पष्टवादी होते हैं। इसलिए अपने जीवन में इनको कई प्रकार के कष्टों का सामना करना पड़ता है। - इन लोगों के लिए शनिवार का दिन विशेष होता है। इसके साथ ही सोमवार और रविवार भी इनके लिए फायदेमंद रहते हैं। - इन लोगों के लिए किसी भी माह के लिए 8, 17 और 26 तारीखें बहुत शुभ रहती हैं। - रंगों में इनके लिए गहरा भूरा रंग, नीला, काला और बैंगनी शुभ रहता है। - इनके लिए काला नीलम या काला मोती धारण करना शुभ रहता है। 18 तारीख को जन्म लेने वाले लोग जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की तारीख 18 को हुआ है, उनके अंक का कारक मंगल ग्रह है और यह अंक मंगल का प्रतीक है। इस अंक के अधिकतर लोगों का जीवन संघर्ष के साथ व्यतीत होता है। छोटी-छोटी सफलतााओं के लिए भी इन्हें कड़ी मेहनत करना होती है। ये लोग संगठन में कार्य करने में बहुत कुशल होते हैं और दूसरों पर नियंत्रण रखना इनका शौक होता है। मंगल के प्रभाव से इन लोगों को गुस्सा काफी अधिक आता है। ये लोग जल्दबाजी में निर्णय ले लेते हैं और फिर बाद में इन्हें बुरा परिणाम झेलना पड़ता है। - इस अंक वाले लोगों के लिए 3, 6, 9, 12, 15, 18, 21, 24, 27 और 30 तारीखें विशेष फायदेमंद रहती है। - इन लोगों को अपने क्रोध पर काबू रखना चाहिए। गुस्से पर नियंत्रण के बाद इन्हें कार्यों में कई उपलब्धियां हासिल हो जाती हैं। - इन लोगों के लिए रूबी रत्न धारण करना फायदेमंद रहता है। यह रत्न ऐसे धारण करना चाहिए कि ये हमेशा शरीर को स्पर्श करता रहे। - इनके लिए शुक्रवार, बृहस्पतिवार, मंगलवार शुभ दिन होते हैं। 19 तारीख को जन्म लेने वाले लोग जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 19 तारीख को हुआ है, वे लोग रचनात्मक तरीके से किसी कार्य को पूर्ण कर लेते हैं। इन लोगों का लकी नंबर 1 होता है। इस अंक का कारक ग्रह सूर्य है। इसलिए अंक 1 वाले सभी लोगों को सूर्य विशेष रूप से प्रभावित करता है। अंक ज्योतिष के अनुसार इस अंक वाले व्यक्ति रचनात्मक, सकारात्मक सोच वाले और नेतृत्वक्षमता के धनी होते हैं। ये लोग जो कार्य शुरू करते हैं उसे जब तक पूरा नहीं करते, इन्हें शांति नहीं मिलती। इन लोगों का विशेष गुण होता है कि यह हर कार्य को पूर्ण योजना बनाकर करते हैं, अपने कार्य के प्रति पूरे ईमानदार रहते हैं। - इस अंक वालों के लिए रविवार और सोमवार विशेष लाभ देने वाले दिन हैं। - इनके लिए पीला, सुनहरा, भूरा रंग काफी फायदेमंद है। - तांबा और सोना से इन्हें विशेष लाभ प्रदान करता है। - इनके लिए पुखराज, पीला हीरा, कहरुवा और इस रंग के रत्न, जवाहरत आदि लाभदायक हैं। 20 तारीख को जन्म लेने वाले लोग जिन लोगों का जन्म 20 तारीख को हुआ है वे लोग अधिक समय तक एक जैसा जीवन नहीं जी सकते, इन्हें परिवर्तन काफी पसंद होता है। इनके कई मित्र होते हैं। मन की चंचलता के कारण इनका मन अधिकांश समय अस्थिर ही रहता है। विपरित परिस्थितियों में बहुत जल्द दुखी हो जाते हैं और कई बार हिम्मत भी हार जाते हैं। ऐसे में इनमें आत्मविश्वास की कमी आ जाती है। यह अंक चंद्रमा का प्रतीक माना जाता है। चंद्रमा रचनात्मकता और कल्पनाशीलता का प्रतिनिधित्व करता है। चंद्रमा के सभी गुण अंक 2 वाले में विद्यमान रहते हैं। जिस प्रकार चंद्रमा को चंचलता का प्रतीक माना जाता है कि ठीक उसी प्रकार अंक 2 वाले भी चंचल स्वभाव के होते हैं। चंद्र के प्रभाव से ये लोग प्रेम-प्रसंग में भी पारंगत रहते हैं। - इस अंक के लोगों के लिए रविवार, सोमवार और शुक्रवार काफी शुभ दिन होते हैं। - इनके लिए हरा या हल्का हरा रंग बेहद फायदेमंद है। क्रीम और सफेद रंग भी विशेष लाभ देते हैं। - लाल, बैंगनी या गहरे रंग इनके लिए अच्छे नहीं होते। - इन्हें मोती, चंद्रमणि, पीले-हरे रत्न पहनना चाहिए। 21 तारीख को जन्म लेने वाले लोग जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 21 तारीख को हुआ है, वे लोग अपनी अलग ही विशेषता के कारण प्रसिद्ध रहते हैं। सामान्यत: इस अंक के लोग काफी महत्वकांक्षी होते हैं। इस अंक का ग्रह स्वामी गुरु है। गुरु के प्रभाव से ये लोग किसी उच्च पद को प्राप्त करते हैं। इन्हें किसी भी प्रकार का दबाव पसंद नहीं होता है। यदि काम को लेकर इन पर दबाव बनाया जाता है तो ये लोग खीजने लग जाते हैं। इस अंक के लोग हर क्षेत्र में ऊंचाई पर पहुंचते हैं। इन्हें मेहनत अधिक करना होती है परंतु अंतत: सफलता प्राप्त कर लेते हैं। - इनके लिए मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार अधिक शुभ होते हैं। - हर माह की 6, 9, 15, 18, 27 तारिखें इनके लिए विशेष रूप से लाभदायक हैं। - इन लोगों की अंक 6 और अंक 9 वाले व्यक्तियों से काफी अच्छी मित्रता रहती है। - रंगों में इनके लिए बैंगनी, लाल, गुलाबी, नीला शुभ होते है। 22 तारीख को जन्म लेने वाले लोग जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 22 तारीख को हुआ है वे लोग अपने आसपास के लोगों से एकदम अलग स्वभाव के होते हैं। ये लोग तर्क-वितर्क करते रहते हैं, इसी वजह से इनके गुप्त शत्रु होते हैं। पुराने समय से चली आ रही परंपराओं के प्रति इनका झुकाव कम ही होता है। इस अंक का स्वामी यूरेनस होता है। इस अंक के लोग काफी संवेदनशील होते हैं। यह काफी जल्दी गुस्सा हो जाते हैं। छोटी-छोटी बातों का बुरा मान जाते हैं। इसी स्वभाव की वजह से इनके ज्यादा मित्र नहीं होते हैं। मित्र कम होने की वजह से यह लोग अधिकांश समय अकेलापन महसूस करते हैं। ये किसी को दुखी नहीं देख सकते। - इन लोगों के लिए रविवार, सोमवार और शनिवार भाग्यशाली दिन होते हैं। - इनके लिए 1, 2, 7, 10, 11, 16, 18, 20, 25, 28, 29 तारीखें विशेष लाभ प्रदान करने वाली होती हैं। - इन्हें नीला और ब्राउन कलर काफी फायदा पहुंचाता है अत: इन्हें इस रंग के कपड़े पहनना चाहिए। 23 तारीख को जन्म लेने वाले लोग जिन लोगों की जन्म तारीख 23 वे है लोग उत्तेजनाभरे कार्य करने में ज्यादा विश्वास रखते हैं। इनका ज्यादा झुकाव पैसा की ओर होता है, धन की प्राप्ति के लिए ये प्राय: नए-नए रास्तों की खोज करने में लगे रहते हैं। इसी वजह से अंक 5 के लोग खूब धन भी प्राप्त कर लेते हैं। इस अंक का स्वामी बुध है। बुध के प्रभाव से ये लोग काफी बुद्धिमान होते हैं और बुद्धि संबंधी कार्यों में विशेष सफलता भी प्राप्त करते हैं। ये लोग किसी भी कार्य के लिए शीघ्र निर्णय कर लेते हैं, इसी आदत की वजह से कई बार इन्हें नुकसान भी होता है। - इन लोगों के लिए बुधवार और शुक्रवार शुभ होते हैं।