भगवान विष्णु को चढ़ाएं घर में उपलब्ध ये 11 चीजें और करें प्रसन्न **ज्योतिषाचार्य* *डॉ* *उमाशंकर* *मिश्रा* *ज्योतिषाचार्य* *आकांक्षा* *श्रीवास्तव** एकादशी तिथि को श्रीहरि विष्णु का पूजन किया जाता है। आओ जानते हैं एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा में कौन सी 11 चीजें चढ़ाने से वे प्रसन्न होंगे। 1. पुष्प : अगस्त्य, पारिजात, कमल, जूही, केवड़ा, मालती और वैजयंती के फूल अर्पित करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। 2. खीर : भगवान विष्णुजी को खीर का नैवेद्य बहुत पसंद है। खीर कई प्रकार से बनाई जाती है। 3. हलवा : सूजी का हलवा विष्णुजी को बहुत प्रिय है। 4. पंचामृत : पूजा-पाठ या आरती के बाद तुलसीकृत जलामृत व पंचामृत चढ़ाएं। 5. तुलसी का पत्ता : विष्णु के पूजन और नैवेद्य में तुलसी का पत्ता चढ़ाना अनिवार्य है। इससे वे बहुत ज्यादा प्रसन्न होते हैं। 6. केला : केला भगवान विष्णु को बहुत प्रिय हैं उनके नैवेद्य में केला होना भी जरूरी है। 7. श्रीफल : फल और फूल के साथ श्रीफल चढ़ाने से लक्ष्मीपति प्रसन्न होते हैं। 8. पीला वस्त्र : पीला रंग भगवान विष्णु को भी बहुत प्रिय है। उन्हें पितांबर वस्त्र पहनाया जाते हैं और पीले पाट पर पीला वस्त्र बिछाकर उन्हें विराजमान किया जाता है। 9. चंदन या गोरोचन : भगवान श्रीविष्णु को गोरोचन और चंदन प्रिय है। गोरोचन गाय के शरीर से प्राप्त होता है और चंदन का एक वृक्ष होता है। चंदन कई प्रकार के होते हैं। गोपी चंदन उन्हें सबसे प्रिय हैं। 10. अक्षत : अक्षत का अर्थ चावल है। चावल उनके मस्तक पर लगाते भी हैं और केसर भात बनाकर उन्हें चढ़ाते भी हैं। 11. तिल : कहते हैं कि काले और सफेद तिल विष्णुजी के शरी से ही उत्पन्न हुए थे। एक घी का दीपक जलाकर उसमें काले या सफेद तिल चढ़ाएं। **ज्योतिषाचार्य* *डॉ* *उमाशंकर* *मिश्रा* *ज्योतिषाचार्य* *आकांक्षा* *श्रीवास्तव**