शनिदेव Aaj29 अप्रैल को मकर से कुंभ राशि में प्रवेश करने का प्रभाव.... Jyotishacharya . Dr Umashankar mishr9415087711--9235722996 मेष राशि : राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए महान ग्रह शनिदेव आपके लिए बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। आय के साधन तो बढ़ेंगे ही नए कार्य व्यापार भी आरंभ होंगे। सोची-समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होगी। वृषभ राशि : राशि से दशम कर्मभाव में गोचर करते हुए शनिदेव का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित परिणामों का सामना करवाएगा। नौकरी में पदोन्नति तथा मान-सम्मान की वृद्धि होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों से भी मेलजोल बढ़ेगा। मिथुन राशि : राशि से नवम भाग्यभाव में गोचर करते हुए शनिदेव का प्रभाव मिलाजुला रहेगा यद्यपि भाग्य वृद्धि भी होगी,नए लोगों से मेलजोल भी बढ़ेगा किंतु कार्य पूर्ण होने में थोड़ी बाधाएं जरूर आएंगी फिर भी अंततः आप सफल रहेंगे। कर्क राशि : राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए शनिदेव का प्रभाव से परिवार में आपसी मतभेद गहरा सकता है इसे ग्रहयोग समझकर बढ़ने न दें। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। सिंह राशि : राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए शनिदेव का बुरे प्रभाव से जीवन साथी व ससुराल पक्ष से रिश्ते बिगड़ने न दें। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। कन्या राशि : राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए शनिदेव बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। गुप्त शत्रु परास्त होंगे कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। किंतु प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। तुला राशि : राशि से पंचम विद्या बूढी भाव में गोचर करते हुए शनिदेव आपके लिए सफलताओं का सिलसिला जारी रखेंगे। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नये अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। वृश्चिक राशि : राशि से चतुर्थ सुखभाव में गोचर करते हुए शनिदेव का प्रभाव अच्छा ही कहा जाएगा यद्यपि सफलताओं के बावजूद किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करना ही पड़ेगा। धनु राशि : राशि से तृतीय भाव में गोचर करते हुए आपके लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। छोटे भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। मकर राशि : राशि से द्वितीय धनभाव में गोचर करते हुए शनिदेव का प्रभाव आर्थिक पक्ष मजबूत करेगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। जमीन जायदाद संबंधी मामलों का निपटारा होगा। पैतृक संपत्ति से संबंधित विवाद भी हल होंगे। कुंभ राशि : कार्य व्यापार की दृष्टि से समय उत्तम ही रहेगा। नौकरी में पदोन्नति तथा सम्मान में आ रही बाधाएं दूर होंगी। भागदौड़ में अधिक खर्च होगा। मीन राशि : राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए शनिदेव का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जाएगा। आय के साधन बढ़ेंगे किंतु उसी अनुपात में खर्च भी होगा।